Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Jun, 2025 04:10 PM

बहादुरगढ़ के जितेंद्र लठवाल का चयन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर हुआ है। जितेंद्र की इस उपलब्धि से बहादुरगढ़ में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जितेंद्र लठवाल का नोटों और फूलों की मालाओं के साथ-साथ पगड़ी बांधकर...
झज्जर (प्रवीण कुमार धनखड़): बहादुरगढ़ के जितेंद्र लठवाल का चयन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर हुआ है। जितेंद्र की इस उपलब्धि से बहादुरगढ़ में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जितेंद्र लठवाल का शहर के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में पहुंचने पर नोटों और फूलों की मालाओं के साथ-साथ पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
जितेंद्र लठवाल ने बताया कि उसने अपनी स्कूल तक की पढ़ाई एसआर सेंचुरी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उसने एनआईटी कुरुक्षेत्र से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने लगे। सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी से पहले उसने अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में भी सेवाएं दी। उसने बताया कि 2024 में यूपीएससी द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में देश भर में 46वीं रैंक हासिल की थी। उसने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
हम आपको बता दें कि जितेंद्र लठवाल अभी भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। ताकि वह आईएएस या आईपीएस ऑफिसर बनकर देश सेवा कर सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)