अच्छी खबर: हरियाणा के इन 26 गांवों में खुलेंगे आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Feb, 2026 02:29 PM

ayush dispensaries will be opened in these 26 villages of haryana

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं।

चंडीगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 जिलों में 26 आयुष औषधालय और खोलने की स्वीकृति दे दी है, शेष जिलों में भी जल्द मैपिंग करवाकर ये औषधालय खोले जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को किफायती और सुलभउपचार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है और आवश्यकतानुसार अस्पताल खोले जा रहे हैं और सस्ती दवाएं दी जा रही हैं। रेवाड़ी जिला के 5 गांवों लिसान, करवारा मानकपुर, रोहड़ाई, जयसिंहपुरा, झाबुवा, महेंद्रगढ़ के 6 गांवों सुरजनवास, गुढा बुचावास, बावनिया, रामबास, रसूलपुर, करनाल जिला के 1 गांव फफड़ाना, कुरुक्षेत्र जिला के 4 गांव अजराना कला, कालसा, नलवी, मोहरी तथा यमुनानगर जिला के 10 गांव महियुद्दीनपुर, रतनगढ़, भांगड़ा, तलकपुर, खुर्दबन, ताजेवाला, हड़ौली, लेडी, कोट बासवा सिंह और गांव डारपुर में राजकीय आयुष औषधालय खोले जाएंगे। आरती राव ने कहा कि राज्य में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय स्थापित की जा रही है। सरकार राज्य की जनता की सेहत के सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!