विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीपीए जोन-2 सम्मेलन तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों से की बैठक

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Jun, 2026 08:57 PM

assembly speaker harvinder kalyan held a meeting with nodal officers regarding p

हरियाणा विधान सभा ने विधायिका को सशक्त करने के उद्देश्य से होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) नॉर्थ इंडिया रीजन

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा विधान सभा ने विधायिका को सशक्त करने के उद्देश्य से होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) नॉर्थ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली है।  यह सम्मेलन 8 से 10 जून तक हरियाणा विधान सभा की मेजबानी में होगा। इस सिलसिले में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को अपने कार्यालय में विधान सभा के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। 

बैठक में सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा, अतिथियों के आवास, परिवहन, सुरक्षा तथा मीडिया प्रबंधन सहित तमाम विषयों पर चर्चा की गई।

सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 8 जून को हरियाणा विधान सभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। 9 जून को विभिन्न तकनीकी सत्र और समापन समारोह ‘द ललित’ होटल में आयोजित होगा। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

गौरतलब है कि सम्मेलन में लोक सभा अध्यक्ष, राज्य सभा के उपसभापति के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के पीठासीन अधिकारी व विधान मंडलों के कार्य निर्वाहक भाग लेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!