नई पार्टी बनाने की योजना में अशोक तंवर!, अपने जन्मदिन पर कर सकते हैं ऐलान

Edited By Shivam, Updated: 01 Feb, 2020 10:44 PM

ashok tanwar in planning to establish a new party

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पार्टी से निकाले जाने के बाद अब अपनी पार्टी का गठन जल्द कर सकते हैं। लंबे समय के बाद पत्रकारों से रूबरु होते हुए आज अशोक तंवर ने इसके संकेत दिए हैं।

करनाल (केसी आर्या): हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पार्टी से निकाले जाने के बाद अब अपनी पार्टी का गठन जल्द कर सकते हैं। लंबे समय के बाद पत्रकारों से रूबरु होते हुए आज अशोक तंवर ने इसके संकेत दिए हैं। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर भी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने जन्मदिवस पर 16 फरवरी को करनाल में स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएंगे। तंवर ने कांग्रेस में वापिसी से साफ इंकार किया है।

अपनी अलग नई पार्टी के गठन के सवाल पर तंवर ने कहा कि जो भी निर्णय करना है सबने मिलकर करना है, अभी राष्ट्र निर्माण, संगठन के लिए नई लीडरशिप तैयार करने का काम करेंगे, लेकिन कांग्रेस में नहीं जाना। उन्होंने कहा कि जहां सौदा ही कुछ नहीं वहां क्या करना। वहीं भूपेन्द्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए तंवर ने कहा कि जो लोग सरकार पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाते थे वो आज उनकी गोद में बैठे हैं।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उद्योग में गिरावट का दौर चल रहा है। भारत वैश्विक मंदी का शिकार है। पिछले वर्षों में गलत आर्थिक नीतियां रही हैं। उन्होंने कहा कि आज का बजट निराशाजनक बजट रहा है। रोजगार, किसानों, मजदूर के लिए कुछ खास नहीं रहा बल्कि ये रूटीन बजट है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!