सांपनाथ और नागनाथ को हराकर जनता छोटे दलों को जिताने का काम करे: तंवर

Edited By Shivam, Updated: 15 Oct, 2019 10:42 PM

ashok tanwar commented bjp and congress

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पलवल में अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। तंवर ने भाजपा और कांग्रेस को सांपनाथ और नागनाथ की संज्ञा दी, उन्होंने कहा कि जनता दोनों को हराकर छोटे दलों को...

पलवल (दिनेश): कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पलवल में अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। तंवर ने भाजपा और कांग्रेस को सांपनाथ और नागनाथ की संज्ञा दी, उन्होंने कहा कि जनता दोनों को हराकर छोटे दलों को जिताने का काम करे। बिना नाम लिए अशोक तंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि लम्बे समय से जनता का शोषण करने वालों को जनता इन चुनावों में नकारेगी।

तंवर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का खामियाजा कांग्रेस को चुनावों में भुगतना पड़ेगा। तंवर ने करण सिंह दलाल का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग लम्बे समय से जनता का शोषण करते आ रहे हैं। जनता इस बार ऐसे लोगों को नकार देगी। उन्होंने हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस को पिछले पांच सालों में मजबूत करने का कार्य किया। 

हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत करने वाले लोगों को मौका मिलना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने बार-बार उन लोगों को मौका दिया, जिन्होंने पार्टी को कमजोर करने का कार्य किया। तंवर ने कहा कि अपने अधिकारियों का हनन होने पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया और अब प्रदेश में लोगों के अधिकारों की लड़ाई लडऩे का कार्य करेंगे। 

भाजपा पर हमलावर होते हुए तंवर ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में अराजकता व जंगलराज है। आए दिन गरीब, किसान, दलितों की सरेआम हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को एकजुट कर गरीब, किसान, मजदूर का राज लाना है, ऐसा शासन जिसमें बहन व बेटियां सुरक्षित हों, दलितों के प्रति अपराध ना हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता लुटेरे वर्ग के हाथों में नहीं जाने देंगे।

तंवर ने कार्यकर्ताओं से हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी राजनैतिक ताकत दिखाने की बात कही। साथ ही कहा कि आने वाले कुछ दिनों में वे एक सर्जिकल स्ट्राईक करने जा रहे हैं, जिसमें कांग्रेस पार्टी सहित अन्य राजनैतिक दल धराशायी हो जाएंगे। इस मौके पर अशोक तंवर के साथ कांग्रेसी नेता संतराम मेघवाल, इंद्र दलाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!