चाचा की हत्या के बाद चाची को भगाकर ले जाना चाहता था भतीजा, पुलिस ने धर दबोचा

Edited By Shivam, Updated: 29 Oct, 2020 04:42 PM

arrested before flee in murder case

पानीपत सनोली रोड पर धूप सिंह नगर, गली नंबर 20 में सोमवार रात को हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद जबरदस्त खुलासा हुआ है। मृतक अनिल की मौत उसकी पत्नी व भतीजे द्वारा की गई, पुलिस की जांच में पता लगा कि दोनों के अवैध संबंध के चलते उन्होंने हत्या...

पानीपत (सचिन): पानीपत सनोली रोड पर धूप सिंह नगर, गली नंबर 20 में सोमवार रात को हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद जबरदस्त खुलासा हुआ है। मृतक अनिल की मौत उसकी पत्नी व भतीजे द्वारा की गई, पुलिस की जांच में पता लगा कि दोनों के अवैध संबंध के चलते उन्होंने हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे और पत्नी को हत्या के आरोप में न्यायालय में पेश कर पत्नी को जेल भेजा और भतीजे को 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि मर्डर के मामले में कल की गई एफआईआर के बाद पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि अनिल की गला घोंट कर हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत इसकी कडिय़ां जोडऩे लगी और पता लगाया कि मृतक की मौत के समय घर में परिवार के अलावा कोई व्यक्ति घर नहीं आया तो शक की सुई परिवार वालों पर जा टिकी। आज जैसे ही पुलिस के मुखबिर ने सूचना दी कि मृतक का भतीजा और उसकी पत्नी भागने की फिराक में है तो पानीपत एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया और धूप सिंह नगर के पास बबैल नाका के पास मृतक के भतीजे सचिन व उसकी पत्नी संगीता को काबू किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!