Jitendra Murder Case : झज्जर पुलिस ने जितेंद्र हत्याकांड के 3 आरोपी मुंबई से दबोचे, 2 पर था 25-25 हजार का इनाम

Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Jun, 2026 07:01 PM

jitendra murder case jhajjar police arrested three accused in the jitendra murd

झज्जर पुलिस ने चर्चित दिव्यांग जितेंद्र डीघल हत्याकांड का खुलासा करते हुए

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चर्चित दिव्यांग जितेंद्र डीघल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंबई में छिपकर रह रहे थे,लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2 और 3 जून की मध्यरात्रि को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव डीघल निवासी जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक के भाई सोमवीर की शिकायत पर थाना दुजाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमों का गठन किया गया।

 सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों,गुप्त सूचनाओं और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर मुंबई में छिपे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपांशु उर्फ डाबोदिया निवासी डाबोदा खुर्द,विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया निवासी हनुमानगढ़ तथा एक नाबालिग शामिल है। 

जांच में सामने आया कि विशाल और नाबालिग आरोपी राजस्थान के एक हत्या के मामले में भी वांछित थे। दोनों पर राजस्थान पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि दीपांशु और विशाल को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस हत्या की साजिश,हथियारों की व्यवस्था और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई से झज्जर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्यशैली का एक बार फिर परिचय दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!