कॉलेज परिसर में तोड़फोड़, विद्यार्थियों पर डंडे और ईंटों से किया हमला

Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2019 12:33 PM

anti social elements vandalized college campus attacked students

राजकीय कालेज में 4 दर्जन के करीब असामाजिक तत्व घुस आए और कालेज परिसर में जमकर तोडफ़ोड़ की। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों ने कालेज के विद्यार्थियों पर भी हमला किया जिसमें एक.......

जुलाना (पांचाल) : राजकीय कालेज में 4 दर्जन के करीब असामाजिक तत्व घुस आए और कालेज परिसर में जमकर तोडफ़ोड़ की। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों ने कालेज के विद्यार्थियों पर भी हमला किया जिसमें एक विद्यार्थी को ज्यादा चोट लगी है जबकि 2-3 विद्यार्थी मामूली सी चोटें लगी हैं।

जुलाना के राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को 40-50 से भी ज्यादा असामाजिक तत्व मुंह पर रूमाल बांधकर घुस आए लेकिन 4-5 विद्यार्थियों को असामाजिक तत्वों ने अपना निशाना बनाया। मामले को भांपते हुए कुछ विद्यार्थी मौके से ही फरार हो गए।

असामाजिक तत्वों ने कालेज परिसर में घुसते हुए गेट के शीशे तोड़ दिए। सूचना पट पर लगी सूचना को पढ़ रहे विद्यार्थियों के ऊपर डंडे और ईंटों से हमला बोल दिया। जिसमें 4-5 विद्यार्थी घायल भी हुए। कालेज में कक्षा ले रहीं प्राध्यापिकाओं ने भी असामाजिक तत्वों के कालेज परिसर में घुसने की सूचना पाकर कक्षाओं के दरवाजे बंद कर लिए।

वहीं मामले की सूचना कालेज प्राचार्या भूपेंद्र ने जुलाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक असामाजिक तत्व कालेज परिसर में तोडफ़ोड़ करके फरार हो चुके थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!