हांसी के ऐतिहासिक किले की मजार में तोड़फोड़, अज्ञात लोगों ने की शर्मनाक हरकत

Edited By Harman, Updated: 12 Jun, 2026 06:24 PM

vandalism at the shrine within hansi s historic fort

हांसी के शहर के ऐतिहासिक किले पर स्थित मजार में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के शहर के ऐतिहासिक किले पर स्थित मजार में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति या शरारती तत्वों ने मजार में रखी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वहां आग लगा दी गई, जिससे मजार परिसर को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। किला चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें मजार में तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मजार में रह रहे कृष्ण दास ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि मजार में रखी मूर्तियां टूटी हुई थीं और आगजनी के निशान मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यहां पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस तरह की तोड़फोड़ और आगजनी की बड़ी घटना पहली बार हुई है। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!