एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 48 किलो चूरा पोस्त बरामद
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 02 Mar, 2023 08:02 PM

एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 48 किलो चूरा पोस्ट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ऐलनाबाद(सुरेन्द्र सरदाना): एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 48 किलो चूरा पोस्ट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राम लुभाया पुत्र दर्शन सिंह वासी वार्ड नंबर 4 ऐलनाबाद व मंजीत सिंह पुत्र इंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरसा एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस गश्त व पड़ताल के दौरान ऐलनाबाद के हनुमानगढ़ रोड पर अकाल एकेडमी स्कूल के पास मौजूद थी। तभी गांव काशी का बास की तरफ से एक ट्रक एचआर 39बी 2964 आता हुआ दिखाई दिया। जब एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने उस ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक का चालक ट्रक रोककर एकदम उतरकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के कंडक्टर को काबू किया। इस दौरान तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर से उनमें 48 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। फिलहाल एंटी नारकोटिक्स पुलिस ने सिरसा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद धारा 15/29/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

पूर्व सरपंच हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: निलंबित सरपंच संजय गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल क्रेटा...

रेवाड़ी में लूट गिरोह का पर्दाफाश: 3 नाबालिगों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्तौल और...

गुड़गांव पुलिस ने नष्ट किए करोड़ों रुपए के 267 किलो मादक पदार्थ

NH-48 पर डंपर ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, पुलिस और एंबुलेंस देरी से आई तो डिलीवरी पार्टनर्स ने...

NH-48 पर अचानक दौड़ने लगा 11 हजार वोल्ट का करंट, मची अफरातफरी, 5 KM से लंबा जाम

शराब के नशे में युवक से हुई कहासुनी, डिलीवरी बॉय ने दोस्तों के साथ मार दिया युवक को चाकू

यमुनानगर में 50 किलो के अजगर ने जिंदा बकरी को बनाया शिकार...मचा हड़कंप, वन विभाग ने ऐसे बचाई जान

फरीदाबाद में ESI का राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार, गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में हुए थे शहीद

नशे की लत ने बच्चों को बनाया चोर: बंद मकान में घुसे दो नाबालिग, अलमारी में छिपे मिले... पड़ोसियों...

यमुनानगर में रिश्तों का कत्ल: नशे में धुत पिता ने 1.5 साल की बेटी से की दरिंदगी, बच्चों ने मां को...