कुंडली बॉर्डर पर एक और किसान ने तोड़ा दम, जालंधर का रहने वाला था मृतक

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Sep, 2021 12:58 PM

another farmer died at kundli border

तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का दिल्ली सीमाओं पर आंदोलन लगातार जारी है। इस आंदोल में अबत क सैकड़ों किसानों की जान जा चुकी है। इसी बीच कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में आज फिर एक किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक किसान बघेलराम उम्र लगभग 55 साल...

सोनीपत (पवन राठी): तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का दिल्ली सीमाओं पर आंदोलन लगातार जारी है। इस आंदोलन में अब तक सैकड़ों किसानों की जान जा चुकी है। इसी बीच कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में आज फिर एक किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक किसान बघेलराम उम्र लगभग 55 साल जालंधर पंजाब का रहने वाला था।

बताया जा रहा कि ह्रदय गति रुकने से किसान की मौत हुई। वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!