पाकिस्तान के हुक्मरानों को खुश करने के लिए सुरजेवाला करते हैं ऐसी बातें: विज

Edited By Shivam, Updated: 04 Mar, 2019 09:43 PM

anil vij said surjewala anti nationalism

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पर पलटवार करते हुए कहा कि सुरजेवाला देश विरोधी हो गया है, वो ऐसी बातें करता है, जिससे पकिस्तान के हुक्मरान खुश हों। कल कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक...

अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पर पलटवार करते हुए कहा कि सुरजेवाला देश विरोधी हो गया है, वो ऐसी बातें करता है, जिससे पकिस्तान के हुक्मरान खुश हों। कल कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक प्रवक्ता द्वारा कहा गया कि मोदी ने मीडिया को खरीदा हुआ है, इस पर विज ने कहा कि ये छोटी मानसिकता का परिचय है इस तरह की बातें घटिया लोग ही करते हैं।

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुन्हाना में एक रैली में सम्बोधित करते हुए कहा था कि राष्ट्रवाद का चोला ओढ़कर भाजपा सेना पर सियासत कर रही है। इस पर अनिल विज ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि सुर्जेवाला देश विरोधी हो गए हैं, वो ऐसी बातें करते हैं, जिससे पाकिस्तान के हुक्मरान खुश हों और पाकिस्तान में कांग्रेस के लिए नारे लगाए जाएं व तालियां बजाई जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!