आज फिर लगा अनिल विज का जनता दरबार, जनता का भारी जमावड़ा हुआ इकट्ठा
Edited By Isha, Updated: 01 Feb, 2020 03:43 PM

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में आज फिर जनता का भारी जमावड़ा देखने को मिला। प्रदेशभर से लोग अपनी शिकायतें लेकर गृह मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंचे।
अंबाला (अमन)- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में आज फिर जनता का भारी जमावड़ा देखने को मिला। प्रदेशभर से लोग अपनी शिकायतें लेकर गृह मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंचे। अनिल विज के जनता दरबार में आये दिन फरियादियों की तादाद बढ़ती जा रही है। सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को अनिल विज के निवास पर लगने वाला जनता दरबार आज भी लगा। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में फरियादी प्रदेश के कौने कौने से पहुंचे।
ऐसा ही एक बेसहारा व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आए और बोला वे दोबारा नहीं आ सकता तो विज ने कहा कि उसे अब दोबारा आने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी बल्कि उसकी शिकायत पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एक महिला भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर शिकायत लेकर आई जिस पर विज ने कार्रवाई के आदेश दिए।
पानीपत से आए राजकुमार ने बताया कि RPF में तैनात सिपाही राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी की वे शिकायत लेकर आए थे, जिसमे इस सिपाही ने कई लोगों से रक्षा मंत्रालय में क्लर्क लगवाने के नाम से पैसे लिए हैं और उन लोगों को भर्ती भी नहीं करवाया है, जिस पर मंत्री ने तुरंत SIT गठित करके जाँच का आदेश दिया है। उनका कहना है वे मंत्री के आश्वासन और कार्रवाई से संतुष्ट हैं !
Related Story

इस्तीफा मांगने वालों पर अनिल विज का पलटवार, HC के आदेशो पर अधिकारियों ने बनाई थी फ्री होल्ड नीति

अम्बाला फ्री होल्ड नीति पर अनिल विज का दबाव आया काम, 11 अगस्त को अधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक

"मैं सात बार अंबाला छावनी से विधायक हूं, फ्री होल्ड नीति पर मुझसे राय तक नहीं ली गई", अनिल विज ने...

आज भी करें घर से काम, WFH की एडवाइजारी जारी

फरीदाबाद में भारी बारिश बनी आफत, अंडरपास में डूबी स्कॉर्पियो; ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

Rewari: भारी बारिश का कहर, जर्जर मकान ढहने से महिला गंभीर रूप से घायल... हालत गंभीर

उद्योगों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मजदूरों की जान पर भारी, अलग-अलग हादसों में दो मजदूरों की मौत

Rewari : काम पर 10 मिनट लेट पहुंचना इंजीनियर को पड़ा भारी, बाइक सवारों ने हॉकी-डंडों से बुरी तरह...

छावनी में तब्दील हुई इलाका हरियाण की ये अनाज मंडी, भारी पुलिस फोर्स तैनात; जानिए क्यों

Haryana Rain Alert: हरियाणा में Monsoon फिर मेहरबान, 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी... जानें...