अनिल विज के दो टूक- सीआईडी किसी के पास रहे, जब तक मैं गृह मंत्री हूं मुझे करती रहे रिपोर्टिंग
Edited By Isha, Updated: 24 Jan, 2020 10:00 AM

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब तक गृह मंत्रालय मेरे पास रहता है तब तक सी.आई.डी. मुझे भी प्रदेश की कानून व्यवस्था व अन्य गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट देती रहेगी। वीरवार को यहां पत्रकारों.......
अम्बाला (रीटा/ सुमन) : गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब तक गृह मंत्रालय मेरे पास रहता है तब तक सी.आई.डी. मुझे भी प्रदेश की कानून व्यवस्था व अन्य गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट देती रहेगी। वीरवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बुधवार को सी.आई.डी. ने उन्हें प्रदेश की पूरी रिपोर्ट दी थी और अब वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि जब तक मैं गृह मंत्री हूं तब तक मुझे भी सी.आई.डी. प्रदेश की रिपोर्टिंग करती रहे। उन्होंने कहा कि अब मुझे सी.आई.डी. ने नियमित रिपोर्टिंग करनी शुरू कर दी है और मुझे कोई गिला नहीं है।
मुख्यमंत्री से कभी कोई विवाद नहीं रहा
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सी.आई.डी. को अपने पास रखने में मुझे कोई एतराज नहीं है लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को सही ढंग से बहाल रखना गृह मंत्री की जिम्मेदारी होती है। यदि गृह मंत्री को प्रदेश के हालातों की जानकारी नहीं मिलेगी तो वह भला किस तरह से अपराधों व अन्य वारदातों को रोकने के लिए कोई कदम उठा पाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री से कभी कोई विवाद नहीं रहा, मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं।
Related Story

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में विशाल साइंस म्यूजियम और विशाल प्रतिमा स्थापित करेगी सरकार :...

न सत्ता का मोह, न दल बदलने की चाह: अनिल विज की अलग पहचान

"गब्बर" सख्त और "बाबा" बेहद नरम, ये दोनों क्वालिटी अनिल विज को बनाती हैं चर्चित और प्रभावशाली चेहरा

आंदोलनों में हमने खूब डंडे खाए, लेकिन सरकारें टस से मस नहीं हुई, मोदी जन भावनाएं समझते हैं : अनिल...

'कानून सबके लिए बराबर है, राहुल गांधी जायज बात करें', छात्रों और पुलिस पर हुए हमले को लेकर बोले...

"एक परिवार का सफर पीएम हाउस से सड़क तक, अब इनका काम देश में आग भड़काना रह गया है", अनिल विज ने किया...

प्रधानमंत्री का बड़ा दिल, लेकिन जनता नहीं भूलेगी', अनिल विज का तीखा संदेश, छात्र प्रदर्शन पर उठाए...

उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, CM सैनी ने दी मंजूरी :...

ESI में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे ‘नर्सिंग ऑफिसर’, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी ‘सीनियर नर्सिंग ऑफिसर’ : अनिल...

अनिल विज ने सेवानिवृत्त IAS डॉ. वी. राजा शेखर वुंड्रू का किया सम्मान, कहा-हर जिम्मेदारी को ईमानदारी...