समालखा: अनिल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Feb, 2026 10:07 PM

anil murder case solved wife killed him along with her lover

ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले करीब 36 वर्षीय युवक अनिल की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी किरण ने अपने प्रेमी सुधीर निवासी पट्टीकल्याणा के साथ मिलकर की...

समालखा (विनोद लाहोट) : ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले करीब 36 वर्षीय युवक अनिल की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी किरण ने अपने प्रेमी सुधीर निवासी पट्टीकल्याणा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनिल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मृतक की पत्नी किरण ने प्रेमी सुधीर के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने और मामले की गहनता से जांच के लिए आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता लख्मी ने बताया कि वे मूल रूप से गांव कुराना, पानीपत के निवासी हैं और पिछले करीब चार वर्षों से समालखा में रह रहे हैं। बीते मंगलवार को वे अपनी पत्नी के साथ बेटी के घर पानीपत गए हुए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि बेटे अनिल की मौत हो गई है। जब परिजन घर पहुंचे तो अनिल का शव लॉबी में पड़ा हुआ था।

परिजनों के अनुसार अनिल के शव के पास जली हुई बीड़ी के टोटे पड़े मिले और उसके मुंह पर जलाने के निशान भी थे। परिजनों ने दावा किया कि अनिल बीड़ी नहीं पीता था, जिससे मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। परिजनों ने बताया कि अनिल और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई या नहीं, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!