कोरोना के खिलाफ जंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभा रही अहम भूमिका, मास्क सिलकर घर-घर बांट रही

Edited By vinod kumar, Updated: 16 May, 2020 03:52 PM

anganwadi workers play a key role in the fight against corona

महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकार्ताओं ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। वे इन दिनों मास्क तैयार कर बांट रही हैं। हर रोज लगभग 3 हजार से ज्यादा मास्क बनाकर रोहतक जिले में निशुल्क बांट जा चुकी हैं।

राेहतक (दीपक): महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकार्ताओं ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। वे इन दिनों मास्क तैयार कर बांट रही हैं। हर रोज लगभग 3 हजार से ज्यादा मास्क बनाकर रोहतक जिले में निशुल्क बांट जा चुकी हैं।

PunjabKesari, haryana

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर नैंसी ने कहा कि ये मास्क कुछ  कार्यकर्ताओं ने अपने खर्चे पर बनाए, जबकि विभाग की तरफ से भी मास्क बनाने के लिए कपड़ा दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि विभाग की तरफ से कार्यकर्ताओं को मास्क बनाने को कहा गया था। जिसके बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेहनत और लगन से मास्क बनाने में जुट गई। उन्हाेंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान अभी तक 57 हजार मास्क बांटे गए है।

PunjabKesari, haryana

इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर समाजिक दूरी बनाने, घर में ही रहने, बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों को लेकर जानकारी दे रही हैं। इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रही हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!