आंध्र बैंक शाखा के ATM को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाए 32 लाख

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2019 10:34 AM

andhra bank branch s atm targeted thieves blow up 32 lakh

क्षेत्र में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अज्ञात बदमाश कभी किसी महिला से सोने के आभूषण लूटकर फरार हो जाते हैं तो कभी वाहन लूट की वारदात को अंजाम देकर फुर्र हो जाते हैं। अज्ञात

होडल (ब्यूरो): क्षेत्र में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अज्ञात बदमाश कभी किसी महिला से सोने के आभूषण लूटकर फरार हो जाते हैं तो कभी वाहन लूट की वारदात को अंजाम देकर फुर्र हो जाते हैं। अज्ञात बदमाश अब राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज के बाहर लगे आंध्र बैंक शाखा की एटीएम मशीन को गैस कटर के माध्यम से उखाड़कर ले गए। एटीएम मशीन में 32 लाख 47 हजार 4 सौ रुपए थे। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना मुंडकटी पुलिस को दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज के मुख्य गेट पर आंध्रा बैंक शाखा की एटीएम मशीन लगी हुई है। बीती रात अज्ञात बदमाश अंदर प्रवेश कर गैस कटर के माध्यम से एटीएम को उखाड़कर ले गए। एटीएम मशीन में 32 लाख 47 हजार 4 सौ रुपए की नगदी बताई गई है। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!