जींद में पांच साल बाद आस्था रैली में दिखेंगे अमित शाह, चौ. बीरेंद्र सिंह ने बताई तारीख

Edited By Shivam, Updated: 31 Jul, 2019 11:27 PM

amit shah will attend aastha rally in jind

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह 16 अगस्त को जींद में एक बार फिर अमित शाह के लिए आस्था रैली आयोजित करने जा रहे हैं। इस रैली की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब से पहले यहां लोग...

जींद (जसमेर मलिक): पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह 16 अगस्त को जींद में एक बार फिर अमित शाह के लिए आस्था रैली आयोजित करने जा रहे हैं। इस रैली की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब से पहले यहां लोग केवल नारे लगवा कर रैलियां करवा कर चल चलते जाते थे, लेकिन इस रैली के बाद जींद के लोगों के लिए विकास के नए द्वार खुलेंगे और यहां की जनता के काम होने शुरू हो जाएंगे। 

वीरेंद्र सिंह ने इस रैली का प्रभारी प्रदेश सचिव जवाहर सैनी को नियुक्त किया है और कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर रैली को सफल करें। गौरतलब है कि 16 अगस्त 2014 को विरेंद्र सिंह ने अमित शाह की रैली आयोजित करवा कर भाजपा ज्वाइन की थी। अब 5 वर्ष पूरे होने पर वे अपनी आस्था फिर से जता रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!