चुनाव जीतने के लिए झूठ और वोट चोरी का सहारा लेती है भाजपा – अजय सिंह चौटाला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Sep, 2025 06:46 PM

ajay singh chautala said bjp resorts to lies and vote theft to win elections

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा झूठा प्रचार और वोट चोरी का सहारा लेती है।

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा झूठा प्रचार और वोट चोरी का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनावों में साफ देखा गया कि कैसे वोट चोरी करके पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया गया। अजय चौटाला ने कहा कि दिल्ली में रातों-रात वोट काटे गए और नई दिल्ली में बीजेपी की जीत भाजपा के वोट चोरी के खेल को साफ दर्शाती है। इतना ही नहीं भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान जात-पात की बातें करके जनता को गुमराह करती है। वे मंगलवार को महेंद्रगढ़ में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर फोकस करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र दिए।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी का निरंतर जनसंपर्क अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि सभी 22 जिलों में पार्टी के जिला स्तरीय बैठकों के कार्यक्रम हो रहे है और इसके बाद हलका स्तरीय कार्यक्रम भी किए जाएंगे। अजय चौटाला ने कहा कि युवाओं को जेजेपी से जोड़ने के लिए दिग्विजय चौटाला मैदान में उतरे हुए है। सभी 22 जिलों और 90 हलकों में युवा जोड़ो अभियान के बाद अब युवा योद्धा अभियान के कार्यक्रम शुरू हो गए है।

डॉ चौटाला ने यह भी कहा कि आज भाजपा सरकार की खराब नीतियों के चलते प्रदेश में जंगल राज है। उन्होंने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने कहा कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला थे, तब तक इनेलो-जजपा के एक होने की संभावना थी, लेकिन अब ये संभव नहीं है। बैठक में जेजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगड़, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी व अन्य नेताओं ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान अनेक लोगों ने जेजेपी ज्वाइन की।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!