मजाक-मजाक में चली गई नाबालिग की जान, गुप्तांग के रास्ते पेट में भर दी हवा, मौत

Edited By Shivam, Updated: 11 Jan, 2020 04:45 PM

हरियाणा के जिला पानीपत में एक नाबालिग की मौत उसके पेट में हवा भर जाने से हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना मजाक-मजाक में घटी है।

पानीपत (सचिन): हरियाणा के जिला पानीपत में एक नाबालिग की मौत उसके पेट में हवा भर जाने से हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना मजाक-मजाक में घटी है। 15 वर्षीय नाबालिग दीपक पुत्र राजेंद्र जोकि कावड़ी रोड भारत नगर का निवासी है, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का रहने वाला है। दीपक रात को  ड्यूटी के लिए फैक्ट्री में गया था। उसके साथियों ने गुप्तांग (मलद्वार) के रास्ते पेट में कंप्रेसर से हवा भर दी, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

PunjabKesari, haryana

दीपक के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनका बेटा यहां की एक कंबल फैक्ट्री काम करता था। घटना वाली रात उन्हें सूचना मिली कि उनके बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है और बच्चे को निजि हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है। जहां पहुंचने पर बताया गया कि दीपक मर चुका है। परिजनों का आरोप लगाया है कि फैक्ट्री से मदद मांगने पर उन्हें केस में फंसाने की धमकी दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ जब फैक्ट्री मालिक से पूछा गया तो उसने सारे मामले से इनकार कर दिया। फैक्ट्री मालिक ने यह कहकर टाल दिया कि लड़का फैक्ट्री में काम ही नहीं करता था। जबकि परिजनों का कहना है कि दीपक फैक्ट्री में पिछले काफी महीनों से काम कर रहा था।

फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। माडल टाऊन के थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक की मौत पेट में हवा भरने से हुई है। दीपक के साथ काम करने वाले अन्य कर्मियों ने खेल-खेल में उसके गुदा के रास्ते कंप्रेसर से हवा भरी थी। उनका कहना है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!