Edited By Manisha rana, Updated: 16 Apr, 2026 05:32 PM

सीबीएसई बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम आते हैं। उत्तीर्ण होने वाले बच्चों सहित मां-बाप और सगे संबंधियों मे भी खुशी की लहर है। क्योंकि दसवीं कक्षा के बाद ही बच्चों के सपनों को उड़ान भरने के लिए नई डगर की शुरुआत होती है।
चंडीगढ़ (धरणी) : सीबीएसई बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम आते हैं। उत्तीर्ण होने वाले बच्चों सहित मां-बाप और सगे संबंधियों मे भी खुशी की लहर है। क्योंकि दसवीं कक्षा के बाद ही बच्चों के सपनों को उड़ान भरने के लिए नई डगर की शुरुआत होती है। चंडीगढ़ में पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे पत्रकार पवन चोपड़ा की सुपुत्री वंदना चोपड़ा ने भी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करते हुए 86 .02 नंबर प्राप्त कर मेरिट में स्थान पाया है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।
चिकित्सक बनना है लक्ष्य:वंदना
दसवीं कक्षा में अच्छे अंक लेने पर वंदना चोपड़ा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य चिकित्सक बनना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया गया है। जिसके जरिए आप मानवता की निस्वार्थ भाव से सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में और भी कड़ी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेगी ।ताकि उसके सपने साकार हो सके। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और लगन से पढ़ाई कर समाज में एक अच्छा स्थान प्राप्त कर माता-पिता और परिवार का नाम रोशन करें। इसी प्रकार से मां-बाप भी विशेष कर लड़कियों को अधिक से अधिक पढ़ाई के लिए प्रेरित करें।
बेटी की उपलब्धि पर गर्व: चोपड़ा
वंदना चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा ने कहा कि बेटी द्वारा दसवीं कक्षा में मेरिट में स्थान पाना उनके परिवार के लिए बहुत ही गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने आशा वक्त की है कि जिस प्रकार से वंदना का पढ़ाई के प्रति विशेष लगाव है ऐसे में एक दिन यह एक बड़ा मुकाम हासिल करेगी। उन्होंने भी बच्चों से मेहनत से पढ़ाई करने और मां-बाप को बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उनका हौसला बढ़ाने और हर वक्त उनके साथ खड़े रहने की अपील की।