अहमदाबाद विमान हादसा दुखद, देश एकजुटता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा : मनोहर लाल

Edited By Isha, Updated: 13 Jun, 2025 05:35 PM

ahmedabad plane accident is tragic

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायल यात्रियों और विमान स्टाफ के स्वास्थ्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने

चंडीगढ(चन्द्र शेखर धरणी): केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायल यात्रियों और विमान स्टाफ के स्वास्थ्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के विमान हादसे में हुए निधन पर भी शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह हादसा बहुत ही दुखद और पीड़ादायक है। विजय रूपाणी का मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह हादसा पूरे देश को स्तब्ध करने वाला है। पूरा देश एकजुटता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और केंद्र सरकार भी हर मदद के लिए प्रयासरत है। उन्होंने विमान हादसे में दिवगंतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!