प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अगरतला में महा रक्तदान शिविर, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब देब ने किया रक्तदान

Edited By Harman, Updated: 17 Sep, 2026 03:41 PM

agartala on pm modi birthday bjp national general secretary bipla donated blood

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अगरतला में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पहुंचकर...

नई दिल्ली/अगरतला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अगरतला में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पहुंचकर स्वयं रक्तदान किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। 

PunjabKesari

इस अवसर पर बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मना रहे हैं। रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का उदाहरण है। बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास और प्रगति के नए दौर से गुजर रहा है।

देश की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसरों के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।  देब ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को आगे बढ़ाया है। आज देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से मजबूत हो रहा है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा गतिविधियां केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति निरंतर सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!