रोहतक के बाद जींद में किसानों के समर्थन में उतरी खापें, करेंगी दिल्ली कूच

Edited By Shivam, Updated: 30 Nov, 2020 06:54 PM

after rohtak khap will come out in support of farmers in jind

किसानों के आंदोलन के समर्थन के लिए अब हरियाणा की खापें भी सामने आने लगी हैं। जहां बीते दिन रोहतक में 30 खापों ने मिलकर किसानों का साथ देने का ऐलान किया था, वहीं आज जींद में चहल खाप ने बैठक कर किसानों के आंदोलन में उनका साथ देने का फैसला किया।

जींद (अनिल कुमार): किसानों के आंदोलन के समर्थन के लिए अब हरियाणा की खापें भी सामने आने लगी हैं। जहां बीते दिन रोहतक में 30 खापों ने मिलकर किसानों का साथ देने का ऐलान किया था, वहीं आज जींद में चहल खाप ने बैठक कर किसानों के आंदोलन में उनका साथ देने का फैसला किया। 

खाप प्रधान कृष्ण चहल ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में वे मंगलवार को दिल्ली कूच करेंगे और जब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा तब तक वे भी दिल्ली में डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के जदीक हैं, ऐसे में किसानों को जो भी जरूरत होगी, हम मदद करेंगे। उन्होंने बताा कि खापों का लक्ष्य है कि दो दिन के अंदर दो लाख से ज्यादा लोगों को दिल्ली ले जाया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!