ग्रामीणों का विरोध देख कार्यक्रम छोड़कर भागे भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया

Edited By Shivam, Updated: 03 May, 2019 12:03 PM

after protest by villagers bjp candidate left election campaign program

लोकसभा सीट अंबाला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रतनलाल कटारिया को पंचकूला के एक गांव में ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने इस प्रकार विरोध जताया कि कटारिया को चुनाव प्रचार कार्यक्रम बीच में छोड़कर वहां से जाना पड़ा। वहीं इस घटना की एक...

पंचकूला (उमंग): लोकसभा सीट अंबाला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रतनलाल कटारिया को पंचकूला के एक गांव में ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने इस प्रकार विरोध जताया कि कटारिया को चुनाव प्रचार कार्यक्रम बीच में छोड़कर वहां से जाना पड़ा। वहीं इस घटना की एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ग्रामीणों का रोष देखने और कटारिया की असमंजसता देखी जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक, पंचकूला के गांव रामगढ़ में भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया का उन्हीं के एक चुनावी कार्यक्रम में गांववालों ने जमकर विरोध किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मंच पर मौजूद पर थे।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को जब भाजपा नेताओं द्वारा विकास कार्य करवाने की बात की गई तो ग्रामीणों ने कहा कि जब सासंद महोदय गांव में आए ही नहीं तो विकास कार्य कहां से करवाए गए। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति गुस्सा देख भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया व मौके पर मौजूद भाजपा नेता कार्यक्रम बीच में ही छोड़ कर भाग खड़े हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!