जेल से निकला राम रहीम...भक्तों के नाम दिया संदेश, पूरे हरियाणा में बुलाई नाम चर्चा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 02 Oct, 2024 09:48 PM

after coming out of jail gurmeet ram rahim issued a message to his devotees

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। डेरा सच्चा सौदा की पैरोल पर हरियाणा में घमासान मचा हुआ है। हरियाणा चुनाव के बीच गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया...

रोहतकः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। डेरा सच्चा सौदा की पैरोल पर हरियाणा में घमासान मचा हुआ है। हरियाणा चुनाव के बीच गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस का कहना है कि गुरमीत हरियाणा चुनाव की वोटिंग को प्रभावित कर सकता है। कांग्रेस ने इसको लेकर चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।

उधर भाजपा ने खुद का बचाव किया है। सीएम नायब सैनी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल  ने कहा कि यह कानून का विषय है उसी हिसाब से पैरोल मिली है। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद सरकार ने पैरोल मंजूर की है। कांग्रेस इस मामले को बेमतलब तूल दे रही है।

 गुरमीत राम रहीम के बाहर आने के बाद डेरा सच्चा सौदा के ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की गई है। इसके साथ तस्वीर के साथ भक्तों के लिए संदेश में जारी किया गया है। जारी तस्वीर में सफेद रंग के कुर्ते में गुरमीत राम रहीम नजर आ रहा है। हालांकि वह बुधवार को पैरोल  पर जेल से बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश के बरवाना डेरे पर पहुंच गया है। डेरा सच्चा सौदा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर से लिखा गया कि पूज्य पिताजी संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा बड़वाना डेरे में पधार चुके हैं,  पूज्य पिताजी ने समस्त साध संगत को बहुत आशीर्वाद दिया है और कुशलक्षेम पूछा है। सभी संगत से अनुरोध है कि अपने-अपने घरों में रहकर सुमिरन करना है।

राम रहीम के बुधवार सुबह 6 बजे जेल से बाहर आने के बाद डेरे का भी सियासी खेल शुरू हो गया है। डेरे ने हरियाणा के हर ब्लॉक में 2 दिन की नामचर्चा बुला ली। जो आज 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को चलेगी। माना जा रहा है कि यहीं डेरे के श्रद्धालुओं को 5 अक्टूबर की वोटिंग से पहले राजनीतिक पार्टी के समर्थन का संकेत दिया जाएग। यह बात अलग है कि डेरा हमेशा चुनाव में किसी एक पार्टी को सपोर्ट करने से इनकार करता रहा है लेकिन पैरोल की टाइमिंग को देखते हुए विरोधी इसको लेकर सवाल उठाते रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!