हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय मंत्री पद छोड़ सकते हैं कृष्णपाल गुर्जर: सूत्र

Edited By vinod kumar, Updated: 30 Jun, 2020 02:31 PM

after becoming bjp president union minister can leave the post krishan pal

हरियाणा में भाजपा के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। दो या तीन दिन में नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी होना संभावित है। भाजपा हाईकमान ने इसके लिए नाम तय कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान ने फरीदाबाद से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में भाजपा के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। दो या तीन दिन में नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी होना संभावित है। भाजपा हाईकमान ने इसके लिए नाम तय कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान ने फरीदाबाद से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नाम पर सहमति जताई है। सूत्रों का कहना है कि गुर्जर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय मंत्री पद छोड़ सकते हैं। कल होने वाली विधायक दल की बैठक में इसकी घोषणी की जा सकती है। 

बता दें कि कुछ कुछ दिन पहले दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उन्‍होंने नए प्रदेश भाजपा के बारे में नेताओं के फीडबैक दिया था। इस दौरान सीएम और गुर्जर के बीच आधे घंटे से अधिक तक मुलाकात हुई थी। 

कृष्णपाल गुर्जर काफी अनुभवी नेता हैं। वह पूर्व में भाजपा के अध्यक्ष और भाजपा विधायक दल के नेता भी रह चुके हैं। उनके पास काफी अनुभव है। उनके अध्यक्ष बनने से दक्षिण हरियाणा में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनका मिजाज मेल खाता है। सूत्रों के अनुसार कृष्णपाल गुर्जर से सभी औपचारिकताएं पूरी करा ली गई हैैं। हाईकमान से उनकी बात भी हो गई।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!