जिन भी अधिकारियों ने लोकतंत्र की मर्यादाएं तोड़ी है, उनके खिलाफ कार्यवाही होगी: जवाहर यादव

Edited By Isha, Updated: 31 May, 2024 06:20 PM

action will be taken against those officers who have violated

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान कई इलाकों में फर्जी मतदान और अधिकारियों के चुनाव में गड़बड़ी करने का मामला तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा कि जिन भी अधिकारियों ने...

 चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान कई इलाकों में फर्जी मतदान और अधिकारियों के चुनाव में गड़बड़ी करने का मामला तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा कि जिन भी अधिकारियों ने लोकतंत्र की मर्यादाएं तोड़ी है, उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।

जवाहर यादव ने दावा किया कि हरियाणा एक जिला उपायुक्त ने एक पोस्टर जारी कर लोगो से परिवर्तन के नाम पर मतदान करने की अपील की है, जो अधिकारी के सेवा नियमों के खिलाफ है। उनके पास प्रदेश के कई अन्य अधिकारियों की भी ऐसी रिपोर्ट है। जिसकी सारी जानकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी को दे दी गई है। अब मुख्यमंत्री इस मामले को देखेंगे।

वही लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों की खिलाफत करने वाले के बारे में उन्होंने कहा की बीजेपी एक कार्ड आधारित पार्टी है और जिसने भी प्रत्याशियों की खिलाफत की है, उनको कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

वही दिल्ली सरकार का हरियाणा के ऊपर कम पानी देने के आरोपों पर जवाहर सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा ड्रामा करते है। जबकि कम पानी देने का कोई मुद्दा बनता ही नहीं है। अपनी एक प्राकृतिक चीज है। हरियाणा पानी नहीं बनता, जितना पानी आता है। उतना समझौते के अनुसार दिल्ली को दिया जाता है।

जवाहरयादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोप लगाने की बजाय आंकड़े पेश करने चाहिए पहले दिल्ली को कितना पानी मिल रहा था और अब दिल्ली को कितना पानी मिल रहा है।

उन्होंने कहा की समझोते के अनुसार दिल्ली को मिलने वाले पानी की निगरानी के लिए दोनों राज्यों की एक संयुक्त टीम बनी है जो हर घंटे पानी की निगरानी करती है। कम पानी के मामले में अधिकारी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही आरोप लगा रहे हैं।

जवाहर यादव ने कहा कि दिल्ली में आज पानी की जो किल्लत हो रही है उसके लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार की गलत नीतियों जिम्मेवार है। सरकार की कारगुजारियों के चलते दिल्ली जल बोर्ड 20,000 के घाटे में चल रहा है। केजरीवाल को बताना चाहिए कि अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने दिल्ली में आपूर्ति पानी आपूर्ति करने वाली कितनी पाइप लाइनों को बदला है। जर्जर पाइप लाइनों के चलते पानी की बर्बादी हो रही है और  हरियाणा के ऊपर लगाए जा रहे हैं। जो सिर्फ सियासत को दर्शाता है। 

जवाहर यादव ने कहा कि हरियाणा के ऊपर कम पानी देने की आरोप लगाने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। नरवाना ब्रांच से दिल्ली को जो पानी दिया जाता है, उसका रखरखाव हरियाणा करता है। लेकिन दिल्ली में रख रखाव पर खर्च हुए 204 करोड रुपए का भुगतान अभी तक हरियाणा को नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया है और हर बार की तरह सुप्रीम कोर्ट न्याय ही करेगा।

जवाहर यादव ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली के पानी की अगर इतनी ही चिंता है, तो उन्हें पंजाब में अपनी आम आदमी पार्टी सरकार से सतलुज यमुना लिंक नहर में हरियाणा का जो हिस्सा बनता है, वह भी दिलवाना चाहिए। SYL नहर का पानी दक्षिण हरियाणा की जीवन रेखा है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!