हरियाणा में लू ने तोड़ा 42 साल का रिकॉर्ड, देश भर में सिरसा रहा सबसे गर्म, जानें कब होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jun, 2024 12:27 PM

heat wave breaks 42 year old record in haryana

हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि कुछ हद तक पारा गिरा है, लेकिन अब प्रदेश को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने सूबे में बारिश की संभावनाएं जताई हैं।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि कुछ हद तक पारा गिरा है, लेकिन अब प्रदेश को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने सूबे में बारिश की संभावनाएं जताई हैं। 3 जून से छह जून तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली है। हालांकि, बीते दिन दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल में बारिश के चलते यहां पर उमस अब देखने को मिल रही है।
 

अहम बात है कि प्रदेश में बीते 21 दिन से लू चल रही है और 42 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले 1982 में 19 दिन तक लू चलने का रिकॉर्ड था।हरियाणा में जून महीने में गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी सताती रहेगी। 50 डिग्री में झुलस रहे हरियाणा के सिरसा में पारा पांच डिग्री तक गिरा है और यहां पर रविवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज हुआ है, जो कि प्रदेश में सबसे अधिक था। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!