"60 साल में हरियाणा अपनी विधानसभा नहीं बना पाया", पंजाब के मंत्री ने कसा तंज तो "गब्बर" का आया ये जवाब

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Nov, 2024 04:46 PM

haryana has not been able to form its own assembly in 60 years

इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधानसभा तो हम बना रहे हैं और उसका ये ...

अंबाला (अमन कपूर) : पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा और शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने राज्यपाल से मुलाकात की और कहा हरियाणा 60 साल से अपनी विधानसभा नहीं बन पाया। यह उनकी विफलता है। चंडीगढ़ पर रिऑर्गनाइजेशन एक्ट के आधार पर पंजाब का हक। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधानसभा तो हम बना रहे हैं और उसका ये एतराज कर रहे हैं।

विज ने कहा कि जहां तक चंडीगढ़ की बात है जो पहले एग्रीमेंट हुए हैं उन्हें इनको पहले पढ़ना चाहिए। उन एग्रीमेंट में क्लियर लिखा हुआ है कि जो हिंदी भाषी क्षेत्र हैं वो हरियाणा को ट्रांसफर किए जाएंगे। जब तक SYL का पानी हमें नहीं मिलता, तब तक जितना चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है, उतना ही हरियाणा का भी है। 

उन्होनें कहा कि ऐसा नहीं कह सकते चंडीगढ़ UT है और UT के अंदर जितने भी अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं वो 60ः40 के अनुपात से लगे हुए हैं। उसमें हरियाणा और पंजाब दोनों का है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनको ये सारी जानकारी लेनी चाहिए।

विज ने हुड्डा द्वारा BPL राशन कार्ड धारकों पर दिए गए बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हुड्डा साहब के राज में तो जिन पर उनकी और उनकी सरकार की मेहरबानी हो जाती थी उन्हीं के BPL कार्ड बनते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बाकी लोग घूमते रहते थे उन्हें पता ही नहीं होता था कि वो BPL के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिस्टम को सिमलाइन किया, सेंटर खोले तो वहां पर हर आदमी अपनी आय बताकर अपने कार्ड बनवा सकता है। हम BPL को अनाज दे रहे हैं तो हुड्डा साहब को तकलीफ हो रही है तो ये बड़े आश्चर्च की बात है।

हिमाचल में एक महिला SP द्वारा कांग्रेस के नेता की पत्नी का चालान काटे जाने की बात पर विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का राज है। कांग्रेस के राज में जो कांग्रेस के चुने हुए प्रतिनिधि हैं वो कांग्रेस के राज शाही परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो राजशाही परिवार होता है वो देश के कानून से ऊपर होता है। उनके ऊपर कोई करवाई नहीं कर सकता और SP ने उनका चालान काटकर गलती की इसलिए उनकी मुश्किल बढ़ी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!