नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, 2019 का है मामला

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2024 03:18 PM

accused of luring a minor away arrested

क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने भगौड़े आरोपी रतिया जिला के शैनाल अजितसर ढाणी गांव निवासी बिरेंद्र उर्फ बिंटू को गिरफ्तार किया है

जुलानाः क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने भगौड़े आरोपी रतिया जिला के शैनाल अजितसर ढाणी गांव निवासी बिरेंद्र उर्फ बिंटू को गिरफ्तार किया है।

जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आठ फरवरी 2019 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक युवक उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। अदालत ने आरोपी को 30 अक्तूबर 2019 को भगौड़ा घोषित कर दिया था। जुलाना थाना पुलिस ने रतिया के शैनाल अजितसर ढाणी गांव निवासी बिरेंद्र उर्फ बिंटू को गिरफ्तार किया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!