लाखों रुपए की हेरोइन सहित आरोपी काबू, पुलिस को देखकर किया था भागने का प्रयास

Edited By Manisha rana, Updated: 26 May, 2022 01:18 PM

accused arrested with heroin worth lakhs of rupees

जिले के गांव अमृतसर खुर्द क्षेत्र से पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान युवक को लाखों रुपए की हेरोइन के साथ काबू किया है...

सिरसा : जिले के गांव अमृतसर खुर्द क्षेत्र से पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान युवक को लाखों रुपए की हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सोहना सिंह उर्फ सोनू पुत्र देशराज निवासी तलवाड़ा झील जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रुप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर लाखों रुपए की 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!