नहीं दी किसी को खाते की जानकारी, फिर भी निकल गए 1.20 लाख

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jun, 2020 07:53 AM

account information to anyone yet 1 20 lakhs left

गांव उदेशीपुर निवासी मत्स्य विभाग से सेवीनिवृत्त कर्मी के बैंक खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया...

सोनीपत : गांव उदेशीपुर निवासी मत्स्य विभाग से सेवीनिवृत्त कर्मी के बैंक खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खाते बारे किसी से जानकारी सांझा नहीं की। उसके बावजूद खाते से नकदी निकल गई। पीड़ित के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।    

पीड़ित उमेद सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह मत्स्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। उनका बैंक खाता सोनीपत में एस.बी.आई. की रोहतक रोड स्थित शाखा में है। उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से 1.20 लाख रुपए निकाल लिए। नकदी अलग-अलग समय में निकाली गई। नकदी फरवरी में निकाली गई है। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने मामले से सिटी पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!