OLX पर ढूंढा था फ्लैटमे, निकल गया लुटेरा, नशीला पदार्थ खिलाकर कर घर घर खाली, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Jun, 2026 06:40 PM

one arreste in case of loot with flatemate in gurgaon

अगर आप भी अपने लिए रूममेट ढूंढ रहे हो और इसके लिए किसी सोशल मीडिया ऐप पर विज्ञापन दिया है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा न हो कि कोई लुटेरा इस विज्ञापन का सहारा लेकर आपके घर में प्रवेश कर जाए और आपको नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दे और आपके घर...

गुड़गांव, (ब्यूरो): अगर आप भी अपने लिए रूममेट ढूंढ रहे हो और इसके लिए किसी सोशल मीडिया ऐप पर विज्ञापन दिया है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा न हो कि कोई लुटेरा इस विज्ञापन का सहारा लेकर आपके घर में प्रवेश कर जाए और आपको नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दे और आपके घर में रखी नकदी सहित कीमती सामान को ही चोरी कर ले जाए। ऐसा ही एक मामला गुड़गांव में सामने आया है जहां OLX के जरिए बने फ्लैटमेट ने एक युवक को चूना लगा दिया। हालांकि  सैक्टर-65  थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक मौर्य उर्फ फर्जी विकास शर्मा (उम्र-28 वर्ष, शिक्षा-बी.ए.) निवासी गांव अडवार, जिला जौनपुर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 4 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 14 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 2 कलाई घड़ियां, 15 सिम कार्ड, नशीली दवाइयां व लगभग 2.30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह सोशल मीडिया एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी नाम व पहचान के आधार पर आईडी/प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था तथा उनसे मित्रता स्थापित कर उनका विश्वास जीत लेता था। इसके बाद आरोपी फ्लैटमेट अथवा किरायेदार बनने का बहाना बनाकर उनके साथ रहने पहुंच जाता था। मौका मिलने पर वह खाने-पीने की वस्तुओं में नींद की गोलियां/नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़ितों को बेहोश कर देता था तथा उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी, बैंक/क्रेडिट कार्ड एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लेता था। आरोपी चोरी किए गए बैंक एवं क्रेडिट कार्डों का दुरुपयोग करके उनसे धनराशि भी निकाल लेता था।

 

आरोपी ने बताया कि उसने विकास शर्मा नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर OLX के माध्यम से शिकायतकर्ता से संपर्क किया था। इसके बाद फ्लैटमेट बनने के बहाने सैक्टर-67A स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसायटी, गुरुग्राम में शिकायतकर्ता के फ्लैट पर रहने पहुंच गया। 21 मई की रात्रि को आरोपी ने शिकायतकर्ता व उसके साथी के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया तथा उनके लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम/क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपी द्वारा चोरी किए गए बैंक कार्डों का दुरुपयोग करके लगभग 5.80 लाख रुपए की अवैध निकासी/लेनदेन भी किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने इसी प्रकार फर्जी पहचान का उपयोग करते हुए गुजरात राज्य में भी एक वारदात को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में आरोपी के खिलाफ चोरी/धोखाधड़ी जैसे अपराध करने के तहत 1 केस थाना भिलाड, जिला वलसाड (गुजरात) में पहले भी दर्ज है।

 

आपको बता दें कि 26 मई को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत दी कि इसने OLX पर फ्लैटमेट की तलाश संबंधी पोस्ट डाली थी। उक्त पोस्ट के माध्यम से एक व्यक्ति ने स्वयं को विकास शर्मा बताकर इससे संपर्क किया तथा फ्लैट में रहने के लिए 21 मई को गुरुग्राम आया। रात्रि को सैक्टर-67A स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसायटी, गुरुग्राम के फ्लैट में रुकने के दौरान आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर इसको व इसके साथी को बेहोश कर दिया तथा उनके लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम/क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए बैंक कार्डों का दुरुपयोग करके आरोपी द्वारा लगभग 5.80 लाख रुपये की अवैध निकासी/लेनदेन भी किए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!