सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबने से यू.पी. के 2 युवकों की मौत, ड्यूटी देकर लौट रहे थे  घर

Edited By Isha, Updated: 23 Feb, 2021 10:42 AM

accident in karnal

तरावड़ी के निकट जी.टी. रोड पर आज सुबह धुंध के कारण हुए एक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपनी बाइक पर मार्डन डेयरी से तरावड़ी की ओर आ रहे थे। हैरानी की बात यह है कि हादसा टकराने से...

तरावड़ी (चावला): तरावड़ी के निकट जी.टी. रोड पर आज सुबह धुंध के कारण हुए एक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपनी बाइक पर मार्डन डेयरी से तरावड़ी की ओर आ रहे थे। हैरानी की बात यह है कि हादसा टकराने से नहीं बल्कि ट्रक के पलटने से हुआ। दोनों युवक नीचे दब गए और थोड़ी ही देर में दोनों की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने तुरंत इस हादसे की सूचना तरावड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तरावड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी ट्रक चालक फरार था। 

बताया जा रहा है कि मार्डन डेयरी में काम करने वाले दीपक और हिमांशु अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। दोनों जी.टी. रोड की बजाय सॢवस लेन पर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक एक पैट्रोल पंप के निकट पहुंची तो अचानक जी.टी. रोड पर जा रहा ट्रक धुंध के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे दब गए। थोड़ी देर बाद ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को हवाले कर दिया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!