'देवीलाल के नाम पर राजनीति करने वाले जयंती मनाने की स्थिति में भी नहीं', अभय चौटाला ने जेजेपी को घेरा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Sep, 2025 02:23 PM

abhay chautala surrounded jjp

नेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हथीन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस, भाजपा और जेजेपी पर तीखे वार किए।

पलवल (दिनेश कुमार) : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हथीन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस, भाजपा और जेजेपी पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों में प्रदेश की सत्ता पर काबिज दलों ने केवल घोटालों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, जिससे आम जनता का नुकसान हुआ।

चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में धान, शराब और रजिस्ट्री जैसे कई बड़े घोटाले सामने आए। उन्होंने कहा कि तालाबों की खुदाई, सरकारी दवाइयों की खरीद और नौकरियों के नाम पर भी जनता से धोखा किया गया। पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया।

कार्यकर्ताओं का जेजेपी से इनेलो में लौटना इसका प्रमाण- चौटाला

उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा और जेजेपी दोनों दलों को नकार दिया है। जेजेपी जिस ताऊ देवीलाल के नाम पर राजनीति करती थी, आज उसकी जयंती मनाने की स्थिति में भी नहीं है। कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोहभंग होना और इनेलो में लौटना इसका प्रमाण है।

अभय चौटाला की अपील

चौटाला ने अपील की कि जो कार्यकर्ता किसी कारणवश पार्टी छोड़कर अन्य दलों में चले गए हैं, वे फिर से इनेलो में शामिल होकर ताऊ देवीलाल की विचारधारा को मजबूत करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इनेलो में हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!