AAP ने आदमपुर में पूर्व जिला पार्षद गढ़वाल को किया निष्कासित, कांग्रेस में होंगे शामिल

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 12 Oct, 2022 06:24 PM

aap expelled ram prasad garhwal in adampur accused of selling tickets

आप नेताओं का कहना है कि गढ़वाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा ने बताया कि टिकट न मिलने पर गढ़वाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं।

हिसार: आदमपुर उपचुनाव में दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बलबूते जीत का दम भर रही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व जिला पार्षद रामप्रसाद गढ़वाल ने आप पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। हालांकि इससे पहले उन्हें पार्टी ने खुद ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आप नेताओं का कहना है कि गढ़वाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा ने बताया कि टिकट न मिलने पर गढ़वाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इसलिए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है।

 

टिकट न मिलने पर गढ़वाल ने दिखाई थी नाराजगी

 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही जजपा छोड़कर आप में शामिल होने वाले रामप्रसाद गढ़वाल आदमपुर से टिकट की डिमांड कर रहे थे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आदमपुर पर टिकट की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसके लिए सर्वे भी कराया गया, जिसमें सतेंद्र सिंह का नाम सबसे ऊपर था। टिकट न मिलने पर गढ़वाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए। गुप्ता ने कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।

 

कांग्रेस में शामिल होने का किया ऐलान

 

पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज रामप्रसाद गढ़वाल ने आप पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। गढ़वाल ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी की थी। इस बीच आप नेताओं को भी इसकी खबर लगी और उन्होंने गढ़वाल को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया। बता दें कि रामप्रसाद गढ़वाल ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि आदमपुर में सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा को मात देने में सक्षम है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान भी कर दिया है। गढ़वाल ने कहा कि वे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। उनका दावा है कि उनके साथ कई और नेताओं ने भी आप छोड़ी है और सभी उनके साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में वे बीजेपी को हराने के लिए आदमपुर उपचुनाव में करेंगे प्रचार।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!