Weather Warning: हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा, तापमान में भारी गिरावट...कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Dec, 2025 11:00 AM

dense fog in several districts of haryana leading to a sharp in temperatur

हरियाणा में ठंड में साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम की हवा में ठिठुरन बढ़ गई है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड में साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम की हवा में ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में धूप तो निकलती है, जिससे कुछ राहत मिलती है मगर हवा में नमी है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका है। रात में पारा तेजी से गिरता है, सुबह सड़कों पर घना कोहरा पसरा रहता है। 

बता दें कि सोनीपत और पानीपत की हालत तो और भी चुनौतीपूर्ण रही, यहां सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम थी। सोनीपत में कुछ जगहों पर तो आगे 10 मीटर भी देखना नामुमकिन सा लग रहा था। फरीदाबाद के गांवों में भी कोहरे की मोटी चादर लिपटी रही। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत में गहरे धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगर तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में औसत न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा जरूर दर्ज हुआ, लेकिन ठंड कम नहीं हुई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!