अंत्योदय सरल केंद्र में आमजन की परेशानी का तुरंत होगा समाधान

Edited By kamal, Updated: 11 Apr, 2019 09:12 AM

aam aadmi will be the solution to the problem of common cold in the center

छावनी एस.डी.एम. आफिस स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में अम्बाला वासियों की समस्याओं का तुरंत समाधान होगा। टोकन इश्यू होने के बाद संबंधित...

अम्बाला छावनी(हरिंद्र पाल): छावनी एस.डी.एम. आफिस स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में अम्बाला वासियों की समस्याओं का तुरंत समाधान होगा। टोकन इश्यू होने के बाद संबंधित व्यक्ति को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कुछ ही समय में उसका काम पूरा कर दिया जाएगा। टोकन सिस्टम में लग रहे टाइम को सुधारने के लिए अम्बाला छावनी एस.डी.एम. विवेक चौधरी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश में 25 दिसंबर 2018 से 425 योजनाएं और सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई गई। अम्बाला शहर में यह सुविधा अंत्योदय भवन नजदीक ए.डी.सी. कार्यालय व छावनी स्थित एस.डी.एम. कार्यालय में उपलब्ध है। अंत्योदय सरल केंद्र की शुरूआत इसलिए की गई थी कि जरूरी सेवाओं के लिए लोगों को गांव से शहर और शहर से अन्य कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार का यह प्रयास काफी हद तक सफल रहा है।

अम्बाला छावनी अंत्योदय सरल केंद्र इसका एक उदाहरण है। यहां 4 काऊंटर पर टोकन प्रक्रिया से रोजाना लगभग 200 लोग पहुंच रहे हैं, जो कम्प्यूटरीकृत तरीके से अपने सभी जरूरी काम निपटा रहे हैं। 4 काऊंटर पर तैनात कर्मचारी बिना लंच ब्रेक किए सुबह 9 से शाम 6 बजे तक लगातार कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करने में जुटे हैं। 


लोगों को आवाज मारकर पूरा करते हैं काम
काऊंटर पर तैनात कर्मचारी लोगों की सेवाओं के लिए लगातार तत्पर है। टोकन इश्यू होने के बाद लोगों को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा जाता है। जब भी संबंधित व्यक्ति को नंबर आता है तो संबंधित काउंटर कर्मचारी टोकन नंबर की घोषणा करता है और कुछ ही समय में टोकन धारक की समस्या का समाधान कर दिया जाता है। 


डिजीटल इंडिया का महत्वपूर्ण कदम
योजनाओं का लाभ अंत्योदय भवनों, उपमंडल स्तर पर सरल केंद्रों तथा गांव स्तर पर अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से ऑन लाइन उपलब्ध कराया गया है। डिजीटल इंडिया की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है और अब लोगों के घर के नजदीक ही यह सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इन योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन भी कर रहे हैं। 

एक छत के नीचे 425 योजनाएं
अंत्योदय सरल केंद्रों का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सेवाओं और योजनाओं का लाभ जिला व उपमंडल स्तर पर एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाना है। सरल केंद्रों पर वाहन पंजीकरण, लाइसैंस, जाति प्रमाण पत्र व राजस्व विभाग के सभी कार्यों की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अंत्योदय भवन में सामाजिक सुरक्षा पैंशन, आपकी बेटी-हमारी बेटी, राशन कार्ड बनवाने व उससे जुड़े अन्य कार्यों, विवाह शगुन योजना सहित अन्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!