आम आदमी पार्टी के नेता ने हाईवे पर कार खड़ी कर निगला जहर, अर्धनग्न हालत में मिला शव

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2020 12:34 PM

दिल्ली के नारायणा स्थित वार्ड-2 से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निशांत तंवर ने दिल्ली-पानीपत हाईवे पर बहालगढ़ के पास कार खड़ी कर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनके भाई ने दिल्ली कैंट से पार्षद व अपने पड़ोसी संदीप तंवर पर उसके भाई को आत्महत्या  को विवश कर

सोनीपत(पवन राठी): दिल्ली के नारायणा स्थित वार्ड-2 से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निशांत तंवर ने दिल्ली-पानीपत हाईवे पर बहालगढ़ के पास कार खड़ी कर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनके भाई ने दिल्ली कैंट से पार्षद व अपने पड़ोसी संदीप तंवर पर उसके भाई को आत्महत्या  को विवश करने का आरोप लगाया है। संदीप तंवर ने चार दिन पहले मृतक, उसके भाई व माता-पिता पर पहले ही मुकदमा दर्ज करा रखा है।
PunjabKesari

बता दें कि दिल्ली-पानीपत लेन पर बहालगढ़ साई सेंटर के सामने कार में एक युवक ने जहर निगल लिया। वह कार के पास अर्धनग्न हालत में बेसुध हालत में पड़ा था। उसकी पेंट कार में ही थी। लोगों ने पुलिस को अवगत कराया और सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari
मामले की सूचना के बाद पहुंचे निशांत के भाई निशिल तंवर ने बताया कि उसका भाई निशांत आम आदमी पार्टी में वार्ड-2 का अध्यक्ष था। उनके खिलाफ उनके पड़ोसी एवं दिल्ली कैंट से निगम पार्षद संदीप तंवर ने 12 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!