अनोखा प्रदर्शन:  आम आदमी पार्टी ने निगम भ्रष्टाचार के खिलाफ ढोल नगाड़े संग किया प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 03 Aug, 2022 03:46 PM

aam aadmi party demonstrated against corporation corruption with drums

आम आदमी पार्टी ने आज यमुनानगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पहले अधिकारियों को ढोल नगाड़े बजाकर जगाने का प्रयास किया। उसके बाद जोरदार

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता):  आम आदमी पार्टी ने आज यमुनानगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पहले अधिकारियों को ढोल नगाड़े बजाकर जगाने का प्रयास किया। उसके बाद जोरदार नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह छिंदा ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा डिल्पमेंट चार्ज के नाम पर राशि ली जा रही है जबकि मे विकास नहीं करवाया जा रहा। कूड़ा उठाने के नाम पर चार्जर लिया जा रहा है लेकिन कूड़ा नहीं उठाया जा रहा।

50 वर्ष से को कालोनिया अप्रूव थी उन्हें अन अप्रूव  दिखा दिया गया है। और अब उन्हें अप्रूव दिखाने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम कार्यालय नहीं बीजेपी का भ्रष्टाचार का अड्डा है। जहां आम लोगों को परेशान किया जाता है। जब कोई छोटा व्यक्ति बिल्डिंग बनाता है तो उसे सील कर दिया जाता है शहर में बड़े बड़े मॉल बन रहे हैं खुलेआम बन रहे हैं उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है।
 

रघुवीर सिंह  छिंदा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। अगर निगम में  फैले भ्रष्टाचार को दूर नहीं किया तो पार्टी की युवा विंग फिर से नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन दिया जिस पर एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि उनका जो भी मामला है पॉलिसी मैटर है जो मामले लोकल स्तर के हैं उन्हें दूर किया जाएगा लेकिन जो बाकी पॉलिसी मैटर है वह चंडीगढ़ भेजे जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!