चरखी दादरी में घर तोड़ते समय ढही दीवार, नीचे दबने से गई युवक की जान

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Aug, 2024 01:43 PM

a young man died after being buried under a wall in charkhi dadri

चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ोली हट्ठी में पुराने मकान को तोड़ते समय दीवार के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। मृतक राजेश का पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया।

चरखी दादरी : चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ोली हट्ठी में पुराने मकान को तोड़ते समय दीवार के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। मृतक राजेश का पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। उसके बड़े भाई के बयान पर पुलिस ने मामले में इत्फाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।

शादीशुदा नहीं था मृतक राजेश 

शिकायतकर्ता राकेश ने बताया कि वह पुराना मकान तोड़ रहे थे, उसी दौरान उसका छोटा भाई राजेश पुराने मकान में मौजूद था और मकान तोड़ते समय अचानक दीवार ढह गई। राजेश दीवार के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था और खेती करता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!