करनाल में मंत्री के आगे रो पड़ी महिला, एकाएक सुनाने लगी अपनी समस्याएं

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 17 Jul, 2024 08:14 PM

a woman started crying in front of the minister in karnal

करनाल में आज कष्ट निवारण समिति की बैठक थी। सुभाष सुधा ने लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही अलग-अलग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि 16 शिकायतें थी, 11 समस्याओं का हमने समाधान कर दिया है, 5 रह गई हैं, एक डिपो होल्डर को...

करनाल: करनाल में आज कष्ट निवारण समिति की बैठक थी। सुभाष सुधा ने लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही अलग-अलग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि 16 शिकायतें थी, 11 समस्याओं का हमने समाधान कर दिया है, 5 रह गई हैं, एक डिपो होल्डर को टर्मिनेट कर दिया है।

वहीं उसके खिलाफ FIR के भी आदेश दिए हैं। साथ ही साथ DFSC को भी चेतावनी दी है, क्योंकि डिपो होल्डर लोगों को ज्यादा दाम पर राशन दे रहा था। वहीं एक महिला जो अपने काम को लेकर मंत्री के आगे पहुंची कि गली में कब्जे को लेकर शिकायत है, तो वहां पर वो रोने लग गई। इस पर भी मंत्री सुभाष सुधा ने HSVP विभाग को आदेश दिया है कि आप इस मामले में जांच करें। उन्होंने कहा की लोगों के साथ इंसाफ होगा। इसके अलावा भी वो कई और परेशानियों को सुनते हुए नजर आए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!