एक कस्बे और गांव को मिलेगा नगरपालिका का दर्जा, हरियाणा में 55 होगी नपा

Edited By Shivam, Updated: 21 Nov, 2018 07:17 PM

a town and a village will get municipal status 55 in haryana

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुरूक्षेत्र व हिसार के एक-एक कस्बों को भी नगर पालिका का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन दो कस्बों में  इस्माईलाबाद और सिसाय गांव शामिल है। इन दोनों कस्बों के नगरपालिका के अधीन आने...

चंडीगढ़(धरणी): मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुरूक्षेत्र व हिसार के एक-एक कस्बों को भी नगर पालिका का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन दो कस्बों में  इस्माईलाबाद और सिसाय गांव शामिल है। इन दोनों कस्बों के नगरपालिका के अधीन आने पर प्रदेश में नगरपालिकाओं की संख्या 53 से बढ़कर 55 हो जाएगी।

PunjabKesari, kavita jain, minister, haryana, minister kavita

इस बारे में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरूक्षेत्र का कस्बा इस्माईलाबाद और हिसार के महाग्राम अभियान में शामिल गांव सिसाय को नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने मंजूरी दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!