चलती बस का निकला टायर, मची चीख-पुकार! बाल-बाल बची 60 जिंदगियां...हिसार-सूरतगढ़ रूट पर टला बड़ा हादसा

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2026 02:49 PM

a tire came off a moving bus in hisar

हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हिसार से वाया बगला होकर राजस्थान के सूरतगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की एक चलती बस का अचानक टायर

हिसार:  हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हिसार से वाया बगला होकर राजस्थान के सूरतगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की एक चलती बस का अचानक टायर निकल गया। हादसे के समय बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस पर नियंत्रण पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस हिसार से सूरतगढ़ के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस बगला के पास पहुंची, अचानक तेज आवाज के साथ बस का पिछला टायर निकलकर दूर जा गिरा। टायर निकलते ही बस अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गई, जिससे बस के भीतर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

 बस चालक ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोक लिया। चालक की सूझबूझ के कारण बस पलटने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घबराए यात्री तुरंत बस से बाहर निकले।

घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज डिपो के अधिकारियों को अवगत कराया गया। यात्रियों ने रोडवेज बसों के रख-रखाव (मेंटेनेंस) को लेकर भारी नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि खटारा और बिना चेकिंग के चलाई जा रही बसों के कारण यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। बाद में यात्रियों को दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!