फतेहाबाद में चलती गाड़ी में लगी अचानक आग, गाड़ी से निकलकर युवकों ने बचाई जान
Edited By Nitish Jamwal, Updated: 01 Apr, 2024 06:57 PM

फतेहाबाद में सोमवार शाम NH-9 पर हिसार से आ रही एक गाड़ी में शहर के हांसपुर कट के पास अचानक आग लग गई। जिसके बाद चालक बाहर आया और गाड़ी से उतरकर गाड़ी में पानी डालने का प्रयास किया तो अचानक से आग की लपटें निकलने लगी।
फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद में सोमवार शाम NH-9 पर हिसार से आ रही एक गाड़ी में शहर के हांसपुर कट के पास अचानक आग लग गई। जिसके बाद चालक बाहर आया और गाड़ी से उतरकर गाड़ी में पानी डालने का प्रयास किया तो अचानक से आग की लपटें निकलने लगी। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी विकास अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ सोमवार सुबह किसी काम के लिए अपनी गाड़ी रैनो डेस्टर लेकर हिसार गए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर चार बजे के करीब वो फतेहाबाद के हांसपुर कट से गुजरने लगे तो गाड़ी में एकाएक धुआं निकलना शुरू हो गया।
चालक बाहर आया और पास के होटल से पानी डाला, लेकिन इस दौरान कार ने एकाएक आग पकड़ ली। अंदर बैठे तीनों युवक बाहर आए। देखते-ही देखते आग भड़क गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा में गर्मी दिखाने लगी तेवर, इन 5 शहरों में 30°C पार तापमान, जानें मौसम की ताजा अपडेट

हरियाणा के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर... तेज हवाओं का...

Tohana: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, टला बड़ा हादसा

Tourist Bus Accident: पंजाब से खाटू श्याम जा रही टूरिस्ट बस टोहाना में हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल...

पंचायतों के चुनाव-उपचुनाव के लिए इस तारीख तक तैयार होगी मतदाता सूची, यहां जानिए डिटेल

Alert: हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में सुबह से बारिश, जानें अपने...

हरियाणा में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 7 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा Weather

Haryana: हरियाणा में इस दिन से बारिश के आसार, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Weather: हरियाणा में 30 डिग्री तक पहुंचा तापमान, कल से कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना..जानें...

मौत का सफर! टोहाना में खिड़कियों पर लटककर सफर कर रहे छात्र, छात्रों की जान जोखिम में डाल रही रोडवेज...