जींद में महिला पर चलाई गोली हुई मिस तो फौजी ने जिंदा जलाने की कोशिश की, पड़ोसियों को देख हुआ फरार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 24 Jun, 2024 07:33 PM

a soldier fired at a woman in jind

जिले के गंगोली गांव में जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार के सदस्य फौजी ने अपने ही परिवार की महिला पर गोली चला दी। हालंकि गोली महिला को नहीं लग पाई, उसके बाद आरोपी फौजी ने बाद में महिला के ऊपर तेल डालकर जलाने की कोशिश...

जींद(अमनदीप पिलानिया): जिले के गंगोली गांव में जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार के सदस्य फौजी ने अपने ही परिवार की महिला पर गोली चला दी। हालंकि गोली महिला को नहीं लग पाई, उसके बाद आरोपी फौजी ने बाद में महिला के ऊपर तेल डालकर जलाने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर पड़ौसियों को मौके पर आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद महिला को जींद के समान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

PunjabKesari

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच  

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर आपस में विवाद हो गया था, जिसमें छुट्टी पर आए फौजी ने महिला के ऊपर रिवाल्वर तान दी और फायर कर दिया। जिसमें महिला बाल बाल बची। इसके बाद अपराधी ने महिला पर तेल से छिड़कर आग लगाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने घरवालों के बयान पर अपराधी के ऊपर आईपीसी धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!