संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Jun, 2024 08:49 AM

a person jumped from the flyover under suspicious circumstances and died

पानीपत रिफाइनरी फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने छलांग लगा दी। करीब 52 साल के बलवान नाम के व्यक्ति की फ्लाईओवर से गिरकर मौके पर मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका है। यह सुसाइड या हादसा है, अभी खुलासा नहीं हुआ...

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत रिफाइनरी फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने छलांग लगा दी। करीब 52 साल के बलवान नाम के व्यक्ति की फ्लाईओवर से गिरकर मौके पर मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका है। यह सुसाइड या हादसा है, अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

मृतक व्यक्ति की पहचान बलवान निवासी भारत नगर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि फ्लाईओवर से एक व्यक्ति कूद गया। मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!