हरियाणा में कावड़ लेकर आ रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम के फ्लोर पर पड़ा मिला शव

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2024 03:22 PM

a person carrying kavad in haryana died under suspicious circumstances

हरियाणा के पानीपत में कावड़ लेकर जींद जा रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति बाइक पर अपने सहायक के साथ हरिद्वार से जल भर कर लाया था। व्यक्ति किसी मंदिर के स्नानघर में नहाने गया,

पानीपतः हरियाणा के पानीपत में कावड़ लेकर जींद जा रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति बाइक पर अपने सहायक के साथ हरिद्वार से जल भर कर लाया था। व्यक्ति किसी मंदिर के स्नानघर में नहाने गया, लेकिन काफी समय तक बाहर नहीं आया। दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो व्यक्ति जमीन पर अचेत पड़ा था। सिविल अस्पताल में जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद उसे अस्पताल के शवगृह में पंचनामा भरवा कर शव को वहां रखवा दिया गया है।  

 मृतक की पहचान हरियाणा के जिला जींद निवासी 54 वर्षीय कृष्ण लाल कटारिया के रूप में हुई है। जो कैथल रोड, जींद स्थित एक ढाबे का मालिक है। कृष्ण लाल कटारिया और अपने दोस्त जींद निवासी साहिल के साथ हरिद्वार से कावड भरने गया था। पुलिस का कहना है की आगामी कार्यवाही परिजनों और साथी कावड़ियों के बयान के दर्ज होने के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जायेगी। मामले की सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!