लोगों की अटकी सांसें!  रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, घरों में घुसा

Edited By Isha, Updated: 27 Dec, 2025 07:57 PM

a leopard s appearance in a residential area caused panic it entered houses

हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-6 के रिहायशी इलाके में शनिवार को एक तेंदुआ देखा गया जिसके बाद अधिकारियों ने उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में जानवर की

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-6 के रिहायशी इलाके में शनिवार को एक तेंदुआ देखा गया जिसके बाद अधिकारियों ने उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में जानवर की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ एक घर के लॉन में दिखाई दिया। अधिकारियों के अनुसार, एक अन्य वीडियो में जानवर को एक घर की दीवार फांदकर दूसरे घर में घुसते हुए देखा जा सकता है।


प्रशासन ने पंचकूला के सभ्रांत क्षेत्र सेक्टर-6 के निवासियों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि डॉक्टर के पास से लौटते समय उसने इलाके में तेंदुआ देखा जिसके बाद उसने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!